-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अगले एक सप्ताह के लिए रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, लगातार बारिश के चलते जिले में किसी भी समय आकस्मिक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संभावित दुर्घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जनपद में मौजूदगी आवश्यक बताई गई है। आदेश में कहा गया है कि आगामी एक सप्ताह तक सार्वजनिक अवकाश समेत किसी भी प्रकार का अवकाश सामान्य परिस्थितियों में स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध रहकर प्रशासनिक एवं आपदा प्रबंधन संबंधी कार्यों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, किसी विशेष और अपरिहार्य परिस्थिति में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत करना जरूरी हो, तो अवकाश स्वीकृत करने से पहले संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी। जिलाधिकारी ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य लगातार बारिश के दौरान किसी भी संभावित आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
