-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद की कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता को एल्डर्स कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद की कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता को एल्डर्स कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। 17 नवंबर 2026 को कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में 3 जून 2026 को कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में एल्डर्स कमेटी के पूर्व चेयरमैन रमाशंकर गुप्ता को पद से हटाए जाने और उनके स्थान पर सुधीर गुप्ता को चेयरमैन बनाए जाने के फैसले पर विचार किया गया। हालांकि, सुधीर गुप्ता एडवोकेट द्वारा पद स्वीकार नहीं किए जाने के बाद नए चेयरमैन के चयन के लिए बैठक बुलाई गई। बैठक में वरिष्ठता क्रम में दूसरे स्थान पर आने वाले विजय गुप्ता एडवोकेट को चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। कार्यकारिणी ने उन्हें आमंत्रित कर पद स्वीकार करने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने सहमति दे दी। इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें एल्डर्स कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने विजय गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आगामी बार चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने एल्डर्स कमेटी को कार्यकारिणी की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। बैठक का संचालन बार के महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य महेश चंद्र त्यागी सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमापंत पाण्डेय, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा कार्यालय प्रभारी विशाल भारद्वाज मौजूद रहे।
