Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गौ-आश्रय व टीकाकरण की हुई समीक्षा, नंद बाबा दुग्ध मिशन पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 11:10:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 11:10:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर मुख्य विकास अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी कर जिले के सभी गौ-आश्रय स्थलों के सुचारू संचालन और पशु टीकाकरण अभियान की गहन समीक्षा की। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर मुख्य विकास अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी कर जिले के सभी गौ-आश्रय स्थलों के सुचारू संचालन और पशु टीकाकरण अभियान की गहन समीक्षा की। बैठक में 'नंद बाबा दुग्ध मिशन'को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। सीडीओ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मोबाइल वेटनरी यूनिट्स (MVU) की कार्यप्रणाली को GPS के माध्यम से पारदर्शी बनाया जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि पशुओं के संरक्षण हेतु सभी आवश्यक कार्य पारदर्शी और सुचारू ढंग से किए जाएं।


नंद बाबा दुग्ध मिशन उत्तर प्रदेश सरकार की ₹1000 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाए रखना है। इसके तहत प्रत्येक गांव में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादकों को गांव में ही उचित मूल्य पर दूध विक्रय की सुविधा दी जा रही है। वहीं मोबाइल वेटनरी यूनिट एक चलता-फिरता पशु चिकित्सालय है, जो 1962 टोल-फ्री नंबर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के घर तक उपचार, टीकाकरण और सर्जरी जैसी सेवाएं पहुंचाता है। यह केंद्र-राज्य प्रायोजित योजना है, जिसमें सुसज्जित वाहन, डॉक्टर और सहायक टीम तैनात रहती है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News