-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बाजार में महिला के पर्स से 10 हजार रुपये हुए चोरी, 24 घंटे के अंदर दो आरोपी महिलाएं हुई गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिजनौर किरतपुर थाना पुलिस ने बाजार में महिला के पर्स से रुपये चोरी करने के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिजनौर किरतपुर थाना पुलिस ने बाजार में महिला के पर्स से रुपये चोरी करने के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,160 रुपये बरामद किए हैं। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को अर्चना पत्नी मनोज, निवासी ग्राम सिसोना जट, थाना किरतपुर, अपनी बेटी के साथ किरतपुर बाजार स्थित चांदनी बाजार में खरीदारी करने गई थीं। बाजार में अधिक भीड़ होने के दौरान किसी अज्ञात महिला ने उनके पर्स से 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर किरतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो महिलाओं की पहचान सानिया पुत्री असलम और यासमीन पत्नी अनीस, निवासी ग्राम सराय इम्मा, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर के रूप में हुई। इसके बाद 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो छोटे पर्स में रखे कुल 8,160 रुपये बरामद किए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर, उपनिरीक्षक अजीत कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योति तोमर, महिला कांस्टेबल आंचल कुमारी और कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।
