Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अवैध खनन और परिवहन पर हुई बड़ी कार्रवाई, 9 वाहनों के कटे  चालान, 9.10 लाख रुपये का लगा जुर्माना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dinesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/10/2026 10:50:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Dinesh Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/10/2026 10:50:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। 27 और 28 अक्टूबर 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए 9 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए। इन पर करीब 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, 7 वाहनों के मामले में 4.10 लाख रुपये राजकीय कोष में जमा कराए जा चुके हैं, जबकि शेष 90 हजार रुपये की वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग, खनन विभाग और जिला स्तरीय टास्क फोर्स की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को ग्राम इछौरा, जिटकरी स्थित खंड संख्या 25/2 में राजस्व विभाग सरीला और खनन विभाग हमीरपुर की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में खनन पट्टाधारक का कार्य स्वीकृत पट्टा क्षेत्र के भीतर पाया गया। साथ ही, नदी की जलधारा में खनन किए जाने की पुष्टि नहीं हुई।

प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर की मौके पर जांच की गई और वास्तविक स्थिति का मिलान किया गया। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि नदी की जलधारा में खनन पाए जाने की स्थिति में उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली, 2021 के नियम 60(4) के तहत 5 लाख रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन, अवैध खनन और नियमों के विरुद्ध खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: अल्फा-1 में पीजी संचालन को लेकर उठे बड़े सवाल, साफ-सफाई और देर रात की गतिविधियों पर कार्रवाई की हुई मांग

उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स के जुर्माने में छूट से लेकर फिटनेस और परमिट तक के होंगे काम 

उत्तर प्रदेश: श्रीचंद शर्मा की दूसरी जीत पर दादरी नगर के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: ABPA के प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी और प्रवक्ता यूसुफ खान ने MLC प्रत्याशी कांति सिंह से की मुलाकात, दी बधाई

मध्य प्रदेश: मक्का की फसल चोरी कराने में पुलिस की मिलीभगत का लगा आरोप, एसपी से की गई शिकायत

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 7,395 करोड़ रुपये से मजबूत होंगी 2.55 लाख पंचायतें


Featured News