Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बाजार में महिला के पर्स से 10 हजार रुपये हुए चोरी, 24 घंटे के अंदर दो आरोपी महिलाएं हुई गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/10/2026 10:47:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/10/2026 10:47:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर किरतपुर थाना पुलिस ने बाजार में महिला के पर्स से रुपये चोरी करने के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर किरतपुर थाना पुलिस ने बाजार में महिला के पर्स से रुपये चोरी करने के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,160 रुपये बरामद किए हैं। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को अर्चना पत्नी मनोज, निवासी ग्राम सिसोना जट, थाना किरतपुर, अपनी बेटी के साथ किरतपुर बाजार स्थित चांदनी बाजार में खरीदारी करने गई थीं। बाजार में अधिक भीड़ होने के दौरान किसी अज्ञात महिला ने उनके पर्स से 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर किरतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो महिलाओं की पहचान सानिया पुत्री असलम और यासमीन पत्नी अनीस, निवासी ग्राम सराय इम्मा, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर के रूप में हुई। इसके बाद 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो छोटे पर्स में रखे कुल 8,160 रुपये बरामद किए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर, उपनिरीक्षक अजीत कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योति तोमर, महिला कांस्टेबल आंचल कुमारी और कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: अल्फा-1 में पीजी संचालन को लेकर उठे बड़े सवाल, साफ-सफाई और देर रात की गतिविधियों पर कार्रवाई की हुई मांग

उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स के जुर्माने में छूट से लेकर फिटनेस और परमिट तक के होंगे काम 

उत्तर प्रदेश: श्रीचंद शर्मा की दूसरी जीत पर दादरी नगर के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: ABPA के प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी और प्रवक्ता यूसुफ खान ने MLC प्रत्याशी कांति सिंह से की मुलाकात, दी बधाई

मध्य प्रदेश: मक्का की फसल चोरी कराने में पुलिस की मिलीभगत का लगा आरोप, एसपी से की गई शिकायत

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 7,395 करोड़ रुपये से मजबूत होंगी 2.55 लाख पंचायतें


Featured News