Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पडरौना में बेकाबू रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, नर्स की हुई मौत, 17 लोग घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/10/2026 10:34:40 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/10/2026 10:34:40 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर पडरौना नगर में मंगलवार शाम एक अनुबंधित रोडवेज बस की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर पडरौना नगर में मंगलवार शाम एक अनुबंधित रोडवेज बस की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित बस ने कई किलोमीटर तक राहगीरों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 वर्षीय नर्स अंजना मिश्रा की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कसया निवासी अंजना मिश्रा पडरौना के छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक ने सबसे पहले छावनी क्षेत्र में सवारियों से भरे एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद बस रोकने के बजाय तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रही। इस दौरान बस ने कई राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

छावनी क्षेत्र से बस डिपो होते हुए पीडी मॉल के पास तक बस की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। स्थानीय लोगों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घायलों के परिजनों को सूचना देने में जुटी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: अल्फा-1 में पीजी संचालन को लेकर उठे बड़े सवाल, साफ-सफाई और देर रात की गतिविधियों पर कार्रवाई की हुई मांग

उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स के जुर्माने में छूट से लेकर फिटनेस और परमिट तक के होंगे काम 

उत्तर प्रदेश: श्रीचंद शर्मा की दूसरी जीत पर दादरी नगर के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: ABPA के प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी और प्रवक्ता यूसुफ खान ने MLC प्रत्याशी कांति सिंह से की मुलाकात, दी बधाई

मध्य प्रदेश: मक्का की फसल चोरी कराने में पुलिस की मिलीभगत का लगा आरोप, एसपी से की गई शिकायत

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 7,395 करोड़ रुपये से मजबूत होंगी 2.55 लाख पंचायतें


Featured News