-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: करनैलगंज स्टेशन पर बिछड़ा किशोर मिला, RPF की तत्परता से परिवार से मिलाने की पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा की तत्परता से एक 14 वर्षीय किशोर अपने परिजनों से बिछड़ने से बच गया। दिनांक 24 अप्रैल को रात्रि अधिकारी ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक रामदत्त प्रसाद को मंडल सुरक्षा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा की तत्परता से एक 14 वर्षीय किशोर अपने परिजनों से बिछड़ने से बच गया। दिनांक 24 अप्रैल को रात्रि अधिकारी ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक रामदत्त प्रसाद को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15081 से यात्रा कर रहा आशुतोष शुक्ला, पुत्र शिव शंकर शुक्ला, उम्र 14 वर्ष, निवासी ग्राम जानकी नगर, थाना सिरसिया, जिला श्रावस्ती, करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरा था और ट्रेन छूट गई। सूचना मिलते ही करनैलगंज में तैनात स्टॉप कांस्टेबल अमन कुमार त्रिपाठी तथा कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह ने तुरंत खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर में लड़का स्टेशन परिसर में सकुशल मिल गया। प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के आदेश पर कांस्टेबल अमन कुमार त्रिपाठी किशोर को लेकर गोंडा पोस्ट पहुंचे। यहां रेलवे चाइल्ड लाइन गोंडा के सुपरवाइजर अमित पांडे तथा केस वर्कर सत्य प्रकाश सिंह को बुलाकर गवाहों के समक्ष लड़के को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। RPF की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
बिहार: बिजली सुधार से खेतों में लौटी हरियाली, किसानों को मिली नई उम्मीद
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चकमार्ग मुक्ति अभियान तेज, 274 से अधिक रास्ते अतिक्रमण से मुक्त
राजस्थान: 10 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार, फर्जी लोन कंपनी से करोड़ों की ठगी का खुलासा
उत्तर प्रदेश: आईसीएआई बरेली शाखा की संगोष्ठी में श्रम कानून व डेटा संरक्षण अधिनियम पर हुआ मंथन
