-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त का किया सम्मान, शिवाजी प्रतिमा स्थापना पर जताया आभार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों एवं स्टेशन रोड के व्यापारियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों एवं स्टेशन रोड के व्यापारियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, गुलदस्ता भेंट कर तथा भगवा पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने छत्रपति शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय को लेकर नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इस पहल को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक कदम बताया। इस मौके पर उपस्थित शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय मराठा गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। नगर निगम के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर निगम प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवसेना इस निर्णय के लिए नगर निगम का हृदय से अभिनंदन करती है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों में पूर्ण सहयोग देती रहेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रतिमा के उद्घाटन समारोह के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में शिव सैनिक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुरादाबाद में ऐतिहासिक रूप से भव्य होगा और शहर में भगवा रंग की एकजुटता दिखाई देगी। इस दौरान कई शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, नरेंद्र सिक्का, रतन भाटिया, आकाश सिंह, शरद कपूर, तिलक राज शर्मा, राहुल सिंह, राजीव राठौर, बादाम सिंह, पंकज पाल, हर्ष सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी, मयंक सैनी, उमेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नगर निगम के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को सम्मान देने वाला कदम बताया।
उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे
मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान
