Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन किया गया लागू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 13/03/2026 02:21:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 13/03/2026 02:21:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार और रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार और रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था दोनों दिन सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात अकमल खान ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश दिया है। आपात सेवा से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी बड़े वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम रहे और परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्र तक पहुंच सकें दिल्ली और रामपुर जाने वाले वाहनों के लिए बदला रूट। बरेली से दिल्ली और रामपुर की ओर जाने वाले वाहन अब झुमका चौराहे की बजाय मिनी बाइपास से महादेव पुल, श्यामगंज पुल, विलयधाम और विलवा पुल के रास्ते आगे बढ़ेंगे। वहीं दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, विलवा पुल, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भेजा जाएगा। बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत रूट पर भी बदलाव। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को लखनऊ और अन्य दिशाओं में जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। वहीं शाहजहांपुर और पीलीभीत की तरफ जाने वाले वाहन रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ और फरीदपुर के रास्ते आगे जाएंगे। लखनऊ और शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, विलयधाम, विलवा और झुमका तिराहा होकर गुजरेंगे। 

 

इन वाहनों को मिलेगी छूट डायवर्जन योजना आपातकालीन सेवाओं के वाहनों, रोडवेज बसों और नगर निगम की बसों पर लागू नहीं होगी। इन वाहनों को शहर के भीतर सामान्य रूप से आवागमन की अनुमति रहेगी। छोटे वाहनों से परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह पुलिस प्रशासन ने बारादरी, प्रेमनगर, इज्जतनगर, सीबीगंज, कोतवाली, किला और हाफिजगंज क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थियों को छोटे वाहनों, दोपहिया, ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि जाम की स्थिति न बने समय से निकलने की अपील। एसपी यातायात अकमल खान ने परीक्षार्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन पर्याप्त समय पहले घर से निकलें। शहर में प्रवेश के लिए झुमका तिराहा, विलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, इन्वर्टिस तिराहा, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है। बरेली कॉलेज के लिए अलग व्यवस्था जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज और बरेली इंटर कॉलेज में है, उन्हें बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट, जो कालीबाड़ी मंदिर की ओर है, से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं मानसिक चिकित्सालय की तरफ स्थित कॉलेज का पूर्वी गेट परीक्षा के दिन बंद रहेगा।