Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गणेश विसर्जन को लेकर एसएसपी सख्त, जुलूसों में रहेगा 'बॉक्स फॉर्मेशन' सुरक्षा घेरा और 24 घंटे पहरा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 12:52:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 12:52:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। SSP अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। SSP अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को गूगल मीट के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के साथ दैनिक समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी ने गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए जुलूस में बॉक्स फॉर्मेशन में तैनात रहेगी पुलिस एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए कि गणेश विसर्जन के लिए निकलने वाले सभी जुलूसों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की बॉक्स फॉर्मेशन में ड्यूटी लगाई जाए। पुलिसकर्मी जुलूस के दौरान चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाए रखते हुए भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके मूर्ति स्थलों पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी गणेश मूर्ति स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी एसएसपी ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मूर्ति स्थल पर 12-12 घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। 

पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देंगे विसर्जन मार्गों का पहले से होगा जायजा एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन जुलूस निकलने से पहले संबंधित मार्गों का भ्रमण कर लिया जाए। संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का पहले से जायजा लेने को कहा गया है। अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए छोटी घटना को भी गंभीरता से लेने के निर्देश एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में होने वाली किसी भी छोटी या संवेदनशील घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने सामान्य दिखाई देने वाली घटनाओं को भी नजरअंदाज न करने और स्थिति को बिगड़ने से पहले त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर गणेश विसर्जन के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। एसएसपी ने अराजक और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक और विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

भ्रामक, भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया डायल-112 और PRV को अलर्ट रहने के निर्देश एसएसपी ने डायल-112, PRV और थाना पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों को किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैयार रहने को कहा गया अपराध नियंत्रण की भी हुई समीक्षा ऑनलाइन समीक्षा बैठक में गणेश विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अपराध नियंत्रण की भी समीक्षा की गई। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और थाना स्तर पर पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई। एसएसपी ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। 

Related News

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त आलाकत्ल हसुए के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला का एआरटीओ कार्यालय और राजकीय आईटीआई में औचक निरीक्षण, संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया

उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा

उत्तर प्रदेश: आधे घंटे की आंधी-बारिश से तबाही, जगह-जगह गिरे पेड़ और पोल; कई इलाके अंधेरे में डूबे

उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिलाअस्पताल पहुंचे डीएम अविनाश सिंह, मरीजों को बांटे फल और जाना हाल


Featured News