-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड और सुविधाओं का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी लाइन की मौजूदगी में पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी लाइन की मौजूदगी में पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सलामी परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच करते हुए ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने और जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पुराने व नवनिर्मित बैरक भवन, यातायात कार्यालय तथा डायल/कॉल-112 कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र: नगर परिषद में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
उत्तराखंड: टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरीनाग में शराब दुकान विरोधी को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार