Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत, शव रखकर सड़क जाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 11:36:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 11:36:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चौबेपुर चकरसूल गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश यादव की मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चौबेपुर चकरसूल गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश यादव की मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बताया जा रहा है कि आकाश यादव अपने फूफा राम जनक यादव के यहां आयोजित वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

 इसी दौरान चकपान गांव के पास मिट्टी गिराने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। स्थिति को देखते हुए मौके पर सीओ तरबगंज सहित नवाबगंज, वजीरगंज और तरबगंज थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।


Featured News