-
☰
No image found.
उत्त्तर प्रदेश: मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत, शव रखकर सड़क जाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्त्तर प्रदेश: नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चौबेपुर चकरसूल गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश यादव की मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
उत्त्तर प्रदेश: नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चौबेपुर चकरसूल गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश यादव की मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बताया जा रहा है कि आकाश यादव अपने फूफा राम जनक यादव के यहां आयोजित वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान चकपान गांव के पास मिट्टी गिराने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। स्थिति को देखते हुए मौके पर सीओ तरबगंज सहित नवाबगंज, वजीरगंज और तरबगंज थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश यादव (16) पुत्र प्रभु नाथ यादव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
राजस्थान: विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
