Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामाज्ञा स्कूल में महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 24/03/2026 01:34:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 24/03/2026 01:34:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  खेल निदेशालय के तत्वाधान एवं जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आमंत्रण बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता रामाज्ञा स्कूल के.पी. 5 में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  खेल निदेशालय के तत्वाधान एवं जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आमंत्रण बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता रामाज्ञा स्कूल के.पी. 5 में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, सहारनपुर और आगरा शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैचों में रोमांचक मुकाबले हुए। आगरा ने मेरठ को 16/02 से हराया, गाजियाबाद ने प्रयागराज को 22/11 से पराजित किया, गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 11/10 से हराया, आगरा ने सहारनपुर को 23/11 से हराया, गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 6/2 से हराया और सहारनपुर ने मेरठ को 2/0 से मात दी। 

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ. परवेज़ ने बताया कि सभी मैच उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के निर्णायक मंडल द्वारा कराए गए, जिसमें मुख्य रेफरी ऋषभ बत्रा, विनय पंवार, सौरभ कुमार, सोहित पंवार और वाहिद खान रहे। इस अवसर पर रामाज्ञा स्कूल की प्रधानाचार्या अवनि सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी, जबकि कार्यक्रम में विजय कुमार, अंजुम मलिक, सुमित नागर, सुभम नागर और कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सभी टीमें अपनी उत्कृष्ट खेलकौशल का प्रदर्शन कर रही हैं और दर्शकों को खेल का रोमांचक अनुभव प्रदान कर रही हैं।  सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।
 


Featured News