Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रेलिंग विहीन पुलिया बनी मौत का जाल, नहर में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 11:52:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 11:52:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले में नहर विभाग की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बीती रात निमंत्रण से वापस लौट रहे 45 वर्षीय महेश शुक्ला की बाइक सहित नहर में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश शुक्ला बालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पतीसा गांव के पास स्थित नहर पुलिया से गुज़र रहे थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले में नहर विभाग की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बीती रात निमंत्रण से वापस लौट रहे 45 वर्षीय महेश शुक्ला की बाइक सहित नहर में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश शुक्ला बालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पतीसा गांव के पास स्थित नहर पुलिया से गुज़र रहे थे। पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात में ही तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह दोबारा खोजबीन करने पर महेश का शव बाइक सहित पुलिया के नीचे नहर में पड़ा मिला।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया पर रेलिंग लगवाने के लिए नहर विभाग से कई बार लिखित पत्राचार किया गया, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिया पर रेलिंग लग जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में नहर विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि जिले की सभी रेलिंग विहीन पुलियाओं का सर्वे कर तुरंत सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Featured News