-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज का होली मिलन समारोह आयोजित, एकता और सामाजिक विकास का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर- के स्थानीय लहुरी काशी मैरिज हॉल गाज़ीपुर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वधान में होली मिलन समारोह मनाया गया|इस अवसर पर पूरे जनपद से विश्वकर्मा समाज के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर- के स्थानीय लहुरी काशी मैरिज हॉल गाज़ीपुर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वधान में होली मिलन समारोह मनाया गया|इस अवसर पर पूरे जनपद से विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण का उपस्थित रहे|कार्यक्रम की शुरुआत राजू पटकनीया के विश्वकर्मा भजन एवं होली गीत के साथ प्रारंभ हुआ| कार्यक्रम के आयोजन विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष एवं प्रधान शशिकांत शर्मा भूँवर ने आए हुए सभी स्व जातीय बन्धुओं को अबीर तथा ग़ुलाल लगाकर गले मिले तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दिए|इस अवसर पर अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को होली मिलन के अवसर पर बधाई देता हूं| एकता के सूत्र में बधने का प्रयास आप सभी लोग करें|होली मिलन समारोह एक कोरम नहीं,बल्कि एक संकल्प है|हम इस अवसर पर बीते कल के सिकवे गिले भुलाकर एक साथ चलने का संकल्प लेते हैं| इस अवसर पर जिला अध्यक्षतथा समाजसेवी शशिकांत शर्मा भूँवर ने कहा कि हम सभी समाज के भाइयों को अपने दायित्वों कनिर्वाह भली प्रकार करना चाहिए|समाज ने जो मुझे दायित्व दिया है मैं उसका संकल्पबद्ध होकर निर्वहन करुंगा|हमारे समाज में जो भ्रांतियां है उसको मैं मिटाने तथा सभी को एक साथ लेकर चलने का भी प्रयास करूंगा|सबका साथ,समाज का विकास यही मेरा संकल्प है|यदि ऐसा नहीं होता है तो मेरा संकल्प अधूरा रह जाएगा|इसी कड़ी में रामनारायण विश्वकर्मा तांसे लाल विश्वकर्मा,हरेंद्र विश्वकर्मा रीता विश्वकर्मा,अजय विश्वकर्मा,नीरज विश्वकर्मा तथा अन्य ने भी संबोधित किया|इस अवसर पर गंगासागर विश्वकर्मा,ओमप्रकाश विश्वकर्मा जिला संरक्षक,रीता विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष महिला सभा,शिवम विश्वकर्मा,संजय विश्वकर्मा,नीरज विश्वकर्मा, सिद्धनाथ शर्मा,दीनानाथ शर्मा,राधेश्याम विश्वकर्मा, लल्लन शर्मा,अवधेश शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा,सुरेश शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा,हरेंद्र शर्मा,देवेंद्र विश्वकर्मा, आदि आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|कार्यक्रम की अध्यक्षता रामावतार विश्वकर्मा तथा संचालन डॉ.मदन मोहन विश्वकर्मा प्रदेश सचिव तथा नीरज तरुण ने संयुक्त रूप से किया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अपात्र राशनकार्डों पर कार्रवाई: 40 हजार कार्ड होंगे निरस्त
मध्य प्रदेश: केला देवी भक्त मंडल ने नागाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश: महाकौशल क्षेत्र में सीपीएम का जन आक्रोश जत्था, 24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली
मध्य प्रदेश: हजारों महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, घर में सुख-शांति व पति की दीर्घायु की कामना
छत्तीसगढ़: बुनकर कॉलोनी के लिए भूमि आवंटन की मांग, विधायक अर्जुन लाल जीनगर को सौंपे दस्तावेज