-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्धों की जांच के दौरान मु0अ0सं0 86/2026, धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी और वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वांछित अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी, जिसे चेकिंग अभियान के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। ताकि कोई भी अपराधी अपराध करके बच ना सके और जिले में कानून व्यवस्था कायम रहे।
