Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: परिवहन कार्यालयों में पारदर्शिता पर जोर, चारधाम यात्रा को लेकर सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Harish Upadhyay , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 02:18:24 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Harish Upadhyay ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 02:18:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: वेद मंदिर आश्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने की मुलाकात  चारधाम यात्रा में संसाधनों पर रहेगा फोकस, कर्मचारी के गलत आचरण पर होगी तत्काल कार्रवाई हरिद्वार।

विस्तार

उत्तराखंड: वेद मंदिर आश्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने की मुलाकात  चारधाम यात्रा में संसाधनों पर रहेगा फोकस, कर्मचारी के गलत आचरण पर होगी तत्काल कार्रवाई हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से कैबिनेट परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा में वाहन संचालकों को यातायात नियम, संचालित वाहनों की फिटनेश के साथ साधनों में वृद्धि पर जोर दिया। प्रदीप बत्रा ने विभाग में कर्मचारी के गलत आचरण करने पर तत्काल कार्रवाई की बात कही। मंगलवार को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। स्वामी यतीश्वरानंद ने चारधाम यात्रा में यातायात के साधनों से कोई दुर्घटना न हो,

 इस पर विभागीय अधिकारी कोई लापरवाही न बरते। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने आश्वस्त किया कि चारधाम यात्रा में सभी संभागीय अधिकारियों को सख्ती के साथ निर्देशित किया गया है कि वे नियमों में कोई ढिलाई नहीं होगी। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि प्रदेश के बस अड्डों में यात्रियों के लिए समुचित सुविधाओं हो और जिन बसों की दूरी लिमिट पूरी हो चुकी है, उनकी फिटनेश के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी परिवहन कार्यालय में सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ काम हो, यदि किसी कार्यालय में आमजन का ज्यादा काम है तो काउंटर पर अधिक कर्मचारी बैठाकर तत्काल काम किया जाए। विभाग में यदि कोई कर्मचारी की आमजन के साथ गलत आचरण की शिकायत मिली तो तत्काल कार्रवाई होगी। इस मौके पर जिंप उपाध्यक्ष अमित चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, बालम सिंह नेगी, बलवंत सिंह पंवार, विवेक चौहान, प्रणव यादव, ऋषिपाल कश्यप, प्रणव जैनर, कृष्णपाल प्रधान, राहुल चौहान, अंकित चौहान, सचिन चौहान, शुभम चौधरी, राजू पाल, प्रयास चौधरी, देवेंद्र चौहान, अंकित चौधरी, राजपाल, नीतिश चौधरी, सत्यकुमार, कृष्णपाल प्रधान आदि शामिल हुए।