Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगोलीहाट कॉलेज मार्ग निर्माण में लापरवाही से NH की दीवार ढही, छात्र संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , Date: 19/02/2026 03:18:01 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 19/02/2026 03:18:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड:  गंगोलीहाट महाविद्यालय मार्ग निर्माण के नाम पर 'सरकारी विनाश'; विधायक के अधूरे वादे ने ढहा दी नेशनल हाईवे की दीवार, छात्र संघ आर-पार के मूड में गंगोलीहाट/पिथौरागढ़: 18 फरवरी 2026 राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट के छात्रों के साथ पिछले साल 29 अगस्त 2025 को किया गया वादा अब क्षेत्र के लिए मुसीबत बन गया है। क्षेत्रीय विधायक श्री फकीर राम टम्टा ने जिस सड़क का अनशन तुड़वाक

विस्तार

उत्तराखंड:  गंगोलीहाट महाविद्यालय मार्ग निर्माण के नाम पर 'सरकारी विनाश'; विधायक के अधूरे वादे ने ढहा दी नेशनल हाईवे की दीवार, छात्र संघ आर-पार के मूड में गंगोलीहाट/पिथौरागढ़: 18 फरवरी 2026 राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट के छात्रों के साथ पिछले साल 29 अगस्त 2025 को किया गया वादा अब क्षेत्र के लिए मुसीबत बन गया है। क्षेत्रीय विधायक श्री फकीर राम टम्टा ने जिस सड़क का अनशन तुड़वाकर आश्वासन दिया था, वह काम 6 महीने बाद भी 10 मीटर की कटिंग पर ही दम तोड़ चुका है। विकास के नाम पर बड़ी लापरवाही: सड़क निर्माण के नाम पर की गई आधी-अधूरी और अनियोजित कटिंग के कारण नेशनल हाईवे (NH) की सुरक्षा दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कॉलेज के लिए सड़क बनाना तो दूर, प्रशासन की इस लापरवाही ने नेशनल हाईवे को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। सड़क की कटिंग को बीच में ही लावारिस छोड़ देने से अब हाईवे पर भी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।

छात्र संघ का आक्रोश और चेतावनी: छात्र संघ पिछले 3 महीनों से लगातार विधायक जी के संपर्क में है, लेकिन वहां से केवल "काम होगा-होगा" का रटा-रटाया जवाब मिल रहा है। छात्र संघ ने स्पष्ट किया है कि विधायक जी ने छात्रों को जूस पिलाकर जो भरोसा दिलाया था, वह अब पूरी तरह टूट चुका है। 15 दिन का अंतिम अल्टीमेटम: छात्र संघ ने शासन-प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया और हाईवे की दीवार की मरम्मत नहीं हुई, तो छात्र संघ दोबारा उग्र आंदोलन और चक्का जाम के लिए बाध्य होगा। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या सरकारी संपत्ति को और नुकसान होने की संपूर्ण जिम्मेदारी विधायक और स्थानीय प्रशासन की होगी। 29 अगस्त 2025 को अनशन टूटा, 3 महीने का वादा था—आज 6 महीने बाद सन्नाटा।
  बड़ा नुकसान मात्र 5-10 मीटर की कटिंग हुई और नेशनल हाईवे की दीवार गिर गई।