-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: केएसजीएमसी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 11 वाहन चालकों की हुई नेत्र जांच
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (16 से 30 नवंबर) के अंतर्गत कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 1
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (16 से 30 नवंबर) के अंतर्गत कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 18 नवंबर को सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सहयोग से 11 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना रहा।
वहीं 19 नवंबर को राहवीर (Rah-Veer) योजना के प्रति चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और गोल्डन आवर के महत्व की जानकारी दी गई। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. बीर सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. संगीता अंजना ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल संस्थानों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना और दुर्घटना पीड़ितों की समय पर सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर
बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर
