Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छिनैती गैंग का बदमाश मुठभेड़ में हुआ घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 11:47:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 11:47:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शहर में महिलाओं से छिनैती की वारदातों से दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शहर में महिलाओं से छिनैती की वारदातों से दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। यह आरोपी इज्जतनगर, कैंट और सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हुई कई वारदातों में वांछित था। पुलिस के मुताबिक 9 मार्च को इज्जतनगर के नैनीताल रोड रेलवे मार्केट, 12 मार्च को कैंट के बुखारा मोड़ और 13 मार्च को सुभाषनगर के पराग फैक्ट्री के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से पर्स, मोबाइल और हैंडबैग लूटे थे। इन तीनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सुभाषनगर पुलिस को सूचना मिली कि छिनैती की घटनाओं में शामिल एक बदमाश यामाहा FZ बाइक से करगैना क्षेत्र में फिर वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फतेहपुर रोड इटौआ मोड़ पर घेराबंदी कर दी।

 खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन बदमाश नहीं माना और दोबारा गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। संजू और अमित मिलकर देते थे वारदात को अंजाम, अमित की तलाश तेज गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम संजय उर्फ संजू उर्फ रघु (24) निवासी ग्राम सुकाली थाना शाही बताया। उसने अपने साथी अमित के साथ मिलकर छिनैती की वारदातें करना कबूल किया। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक, तीनों मामलों से संबंधित मोबाइल, नकदी और आधार कार्ड बरामद हुए हैं
 

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News