-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मोहम्मदाबाद में दामाद पर हुआ हमला, गाड़ी पर लगा फायरिंग का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नेकपुर चौरासी निवासी विकास यादव ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 5 अप्रैल को मोहम्मदाबाद में अपनी ई-रिक्शा फ्रेंचाइजी से पैसे लेने आया था। खराब मौसम के कारण वह इटावा-बरेली हाईवे पर स्थि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नेकपुर चौरासी निवासी विकास यादव ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 5 अप्रैल को मोहम्मदाबाद में अपनी ई-रिक्शा फ्रेंचाइजी से पैसे लेने आया था। खराब मौसम के कारण वह इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित नीम करोली ढाबे पर खाना खाकर अपनी कार में सो गया। विकास यादव के अनुसार 6 अप्रैल की सुबह लगभग 5:30 बजे फतेहगढ़ की रहनेवाली उसकी पत्नी अपने परिजनों सहित वहां पहुंची। ससुराल के लोगों ने विकास के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब विकास ने अपनी गाड़ी भगाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंके। विकास ने आदित्य यादव पर उसकी गाड़ी पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित विकास यादव ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ उसका न्यायालय में एक मुकदमा चल रहा है। विकास ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज कोतवाली प्रभारी को दिखाए हैं, जिनमें हमलावर लाठी-डंडों और पत्थर से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने जानकारी दी कि उन्हें शिकायती प्रार्थना पत्र मिल गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
