Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हज का 22 अप्रैल से सफर शुरू, पूर्वांचल के 2366 जायरीन हुए शामिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 12:13:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 12:13:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुक़द्दस हज सफर 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है. लखनऊ एयरपोर्ट से 22 अप्रैल से 2 मई तक 12 दिनों में 14 फ्लाइट्स से पूर्वांचल समेत लखनऊ के आसपास जिलों के कुल 5978 जायरीन जाएंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुक़द्दस हज सफर 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है. लखनऊ एयरपोर्ट से 22 अप्रैल से 2 मई तक 12 दिनों में 14 फ्लाइट्स से पूर्वांचल समेत लखनऊ के आसपास जिलों के कुल 5978 जायरीन जाएंगे। इसमें सोनभद्र के 22 जायरीन शामिल हैं. हज के अरकान मक्का में 25 से 30 मई के बीच मुकम्मल होंगे। हाजियों की वतन वापसी 2 जून से शुरू होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने देशभर से हज पर जाने वाले जायरीनों की सूची के साथ फ्लाइट्स की सूची जारी कर दी है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान खान के अनुसार, इस बार भी पूर्वांचल के जायरीन लखनऊ एयरपोर्ट से हज सफर पर जाएंगे। उनकी दो दिन पहले 20 अप्रैल से वहां रिपोर्टिंग होगी।

 हज सफर पर 25 व 28 अप्रैल और 2 मई को दो- दो फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी. अन्य 9 दिन 1-1 फ्लाइट हैं। पहली फ्लाइट 22 अप्रैल को दोपहर 2:20 बजे जाएगी। 23 की रात 12:15 बजे, 24 को सुबह 6 बजे, 25 को एक रात 12:55 बजे और दूसरी रात में 7:50 बजे, 26 को दोपहर 2:45 बजे, 27 को सुबह 9:40 बजे, 28 को पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे और दूसरी फ्लाइट रात 11:30 बजे उड़ान भरेगी। 29 को शाम 6:25 बजे, 30 अप्रैल को दोपहर 1:20 बजे फ्लाइट है. वहीं, 1 मई को सुबह 7:35 बजे दो को पहली फ्लाइट भोर में 3:10 बजे तथा अंतिम फ्लाइट रात में 10:05 बजे जाएगी। इन फ्लाइट्स की वापसी क्रमशः 2 से 16 जून तक होगी. पूर्वांचल के 16 जिलों के 2366 जायरीन इस बार हज पर जाएंगे। इनमें सर्वाधिक वाराणसी के 828, प्रयागराज के 358, आजमगढ़ के 190, बलिया के 48,भदोही के 78, चंदौली के 48, देवरिया के 40, गाजीपुर के 128, गोरखपुर के 130, जौनपुर के 80,कौशांबी के 54, कुशीनगर के 21, महाराजगंज के 73, मऊ के 242, मिर्जापुर के 26 और सोनभद्र के सबसे कम 22 जा यरीन शामिल हैं। 

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News