Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: IPL मैच के दौरान अहमदाबाद में देर रात तक चलाई जायेगी मेट्रो, दर्शक कर्ताओ के लिए चलाई गयी मेट्रो सेवा 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Kanhaiya Lal , गुजरात  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 11:36:53 am Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Kanhaiya Lal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 11:36:53 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL मैच वाले दिन देर रात चलेगी अहमदाबाद मेट्रो, GMRC ने साझा किया शेड्यूल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के कुल सात मैच खेल जाएंगे। ऐसे में इन सभी दिनों पर अहमदाबाद मेट्रो रात 12:30 संचालन में रहेगी।

विस्तार

गुजरात: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL मैच वाले दिन देर रात चलेगी अहमदाबाद मेट्रो, GMRC ने साझा किया शेड्यूल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के कुल सात मैच खेल जाएंगे। ऐसे में इन सभी दिनों पर अहमदाबाद मेट्रो रात 12:30 संचालन में रहेगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट मैच क्रमशः 4, 17, 20, 26, 30 अप्रैल और 03 मई और 12 मई को होंगे। GMRC ने इन दिनों पर अहमदाबाद और गांधीनगर में मेट्रो ट्रेन सेवाओं आधी रात 00:30 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है। अहमदाबाद में मेट्रो सेवाओं के चलने का निर्धारित समय 06:20 बजे से 22:00 बजे तक है। गांधीनगर कॉरिडोर में मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक का समय 7:30 बजे से रात 19:40 बजे तक है गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने साफ किया है कि यात्री केवल मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन और साबरमती मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद के दोनों कॉरिडोर (मोटेरा स्टेडियम से APMC और वस्त्राल गाम से थलतेज गाम) पर स्थित किसी भी चालू स्टेशन तक यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रियों को आसान और बिना किसी परेशानी के यात्रा सुविधा देने के लिए GMRC ने एक खास कागजी टिकट जारी किया है। 

इस टिकट का इस्तेमाल IPL-T20 के डे/नाइट क्रिकेट मैचों वाले दिनों में वापसी की यात्रा के लिए किया जा सकेगा। यह टिकट 50 रुपये होगा। इन स्टेशनों पर उपलब्ध है टिकट 
इस टिकट का इस्तेमाल मोटेरा स्टेडियम और साबरमती मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद मेट्रो के किसी भी चालू स्टेशन तक (दोनों कॉरिडोर पर) और गांधीनगर में मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन तक, मेट्रो के बढ़े हुए समय के दौरान यात्रा करने के लिए किया जा सकेगा। मेट्रो के अनुसार मोटेरा से लौटते समय लाइन में लगने से बचने के लिए इस खास कागजी टिकट को मैच वाले दिन पहले से ही इन मेट्रो स्टेशनों से खरीदा जा सकता है। यह टिकट निरंत क्रॉस रोड, रबारी कॉलोनी, अपैरल पार्क, कालूपुर, ओल्ड हाई कोर्ट, थलतेज, मोटेरा, साबरमती, रानीप, वडाज, जीवराज पार्क, GNLU, इन्फोसिटी, सेक्टर-1 और महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। आईपीएल मैच वालों ने दिन मेट्रो का समय मोटेरा स्टेडियम से APMC 22:00 बजे से 00:30 बजे तक ओल्ड हाई कोर्ट इंटरचेंज से वस्त्राल गाम 22:00 बजे से 00:50 बजे तक

ओल्ड हाई कोर्ट इंटरचेंज से थलतेज गाम 22:00 बजे से 00:50 बजे तक मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर 23:40 बजे और 00:10 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान अहमदाबाद मेट्रो क्रिकेट फैंस के देर रात चलेगी। गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (GMRC) ने एक बसान में कहा है कि टाटा आईपीएल के सभी मैच वाले दिन अहमदाबाद और गांधीनगर में मेट्रो के रात 12:30 बजे तक दौड़ेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के सात मैच खेल जाएंगे। जीएमआरसी ने आईपीएस फैंस की सुविधा के लिए ब्योरा साझा किया है।

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News