-
☰
No image found.
राजस्थान: सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, संस्कारवान पीढ़ी निर्माण और समाज उत्थान हेतु विशेष कमेटी गठन का लिया निर्णय
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय सैनी सभा भवन नं. 1 में सैनी सभा संस्था के अध्यक्ष रामसिंह सैनी की अध्यक्षता में समाज के उत्थान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने समाज
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय सैनी सभा भवन नं. 1 में सैनी सभा संस्था के अध्यक्ष रामसिंह सैनी की अध्यक्षता में समाज के उत्थान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा बेठक के अंत में दिवंगत आत्माओं को याद करते हुए शोक व्यक्त किया गया। पूर्व सैनी सभा अध्यक्ष फूलचन्द सैनी और वर्तमान अध्यक्ष रामसिंह सैनी की माताजी के निधन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर हनुमान सैनी (जिलाध्यक्ष, महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था), बिड़दीं चन्द सैनी, प्रहलाद सैनी, जगदीश खेमजी, उपाध्यक्ष प्रकाश तोदवाल, सचिव योगेश सैनी, विवाह समिति अध्यक्ष रामकुमार सैनी, प्रमोद गुरूजी, कमल सैनी (पूर्व अध्यक्ष),राकेश सैनी पूर्व अध्यक्ष)राजेश सैनी, रामजीलाल, दिनेश सैनी, श्यामलाल, संजय बागड़ी, विजय बिजवाडिया, उदय तोदवाल, महावीर सांखला, ओमप्रकाश सैनी, कन्हैयालाल सैनी, अरुण सैनी, रमेश सैनी (सचिव), पत्रकार बिल्लूराम सैनी, पत्रकार महेश कुमार सैनी, रणजीत सैनी, राजेश सैनी, पवन सैनी, कृष्ण कारोडिया, रामचन्द्र, सुगन सैनी, जे.पी. कोटिया,रोहिताश सैनी (पूर्व अध्यक्ष), सुभाष जमालपुरिया,ललित सैनी किशन लाल सैनी,धर्मवीर ठेकेदार, मोहनलाल, हीरालाल, नेमीचन्द, अशोक सैनी, सुन्दर पार्षद, लीलाराम सैनी सहित सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण और सामाजिक उन्नति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। मंथन के दौरान यह निर्णय लिया गया कि समाज की एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क करेगी और सामाजिक सुधार व कुरीतियों को समाप्त करने के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाएगी।
