Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब सबकी नज़र मेयर चुनाव पर, दिल्ली को आज नई महापौर मिलेंगी या नहीं, सदन में कुछ भी अनैतिक नहीं होने देंगे- आप 

दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब सबकी नज़र मेयर चुनाव पर

दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब सबकी नज़र मेयर चुनाव पर - Photo by : social media

नई दिल्ली   Published by: Agency , Date: 24/01/2023 01:40:45 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 24/01/2023 01:40:45 pm
Share:

संक्षेप

अब सबकी नज़र मेयर चुनाव पर टिकी हुई हैं। दिल्ली को आज नई महापौर मिलेंगी या नहीं, यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के खत्म होने के बाद ही तय होगी। छह जनवरी को बैठक जब खत्म हुई थी, वहीं से आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही की शुरुआत की गई है। बारी-बारी से पहले सभी मनोनीत सदस्यों को  शपथ दिलाई गई। एक के बाद एक सभी निर्वाचित सदस्य शपथ ले रहे हैं। 

विस्तार

नई दिल्ली: अब सबकी नज़र मेयर चुनाव पर टिकी हुई हैं। दिल्ली को आज नई महापौर मिलेंगी या नहीं, यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के खत्म होने के बाद ही तय होगी। छह जनवरी को बैठक जब खत्म हुई थी, वहीं से आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही की शुरुआत की गई है। बारी-बारी से पहले सभी मनोनीत सदस्यों को  शपथ दिलाई गई। एक के बाद एक सभी निर्वाचित सदस्य शपथ ले रहे हैं। 

BJP पार्षद राजा इकबाल ने पंजाबी भाषा में शपथ ली
मेयर चुनाव से पहले सदन की कार्यवाही जारी है। पूर्व महापौर व भाजपा पार्षद राजा इकबाल ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। वहीं आम आदमी पार्टी ने पहले मनोनीत सदस्यों की शपथ पर विरोध जताया है। आप नेता मुकेश गोयल ने एजेंडे के अनुसार सदन चलाने की मांग की।  

दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सदन से स्थायी समिति के 6 सदस्यों के प्रतिष्ठित पदों के लिए आज चुनाव होन है। इसके मद्देनजर एमसीडी मुख्यालय के सिविक सेंटर में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 12 कमांडो और 70 सिविल डिफेंस वालंटियर्स मार्शल के तौर पर तैनात किए गए हैं।

निगम की बैठक के लिए सदन तैयार हो गया है। सुबह 11 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बार पीठासीन अधिकारी के आसन के सामने टेबल और कुर्सियां नहीं लगाई गई है। पिछली बार आप पार्षद ने टेबल और कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश की थी। सिविक सेंटर में पार्षदों की केवल उन्हीं गाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन गाड़ियों पर निगम द्वारा जारी स्टीकर लगा होगा। इसके अलावा राजनीतिक दलों की दूसरी गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इसके साथ ही सिविक सेंटर के ए-ब्लाक भूतल पर कार्यकर्ताओं के लिए स्क्रीन लगाई गई है, जहां से वे कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

सदन की बैठक चौथे तल पर निर्धारित है, जहां कार्यकर्ताओं का प्रवेश नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने भी सदन की सुरक्षा संभाल ली है। लगभग छह दर्जन पुलिसकर्मी सिविक सेंटर में तैनात रहेंगे। वहीं, सदन के भीतर 12 कमांडो और 70 सिविल डिफेंस वालंटियर्स मार्शल के तौर पर तैनात होंगे।

सदन में कुछ भी अनैतिक नहीं होने देंगे- आप 
वहीं, आप सूत्रों का कहना है कि पार्टी पूरी तरह सतर्क है और सदन में कुछ भी अनैतिक नहीं होने देंग। भाजपा सदन में अनैतिक करेगी तो अवश्य उसका विरोध किया जाएगा। भाजपा ने अगर कार्यसूची के अनुसार सदन नहीं चलाया और अपने तरीके से छह जनवरी की तरह मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने की कोशिश की तो आप ऐसा नहीं होने देगी। हम चाहते हैं कि जनता के लिए जल्द से जल्द काम शुरू कर सकें। इसलिए आप सदन में बेवजह का हंगामा खड़ा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नगर निगम में कुछ भी अनैतिक कार्य करती है तो फिर आप भी चुप नहीं बैठेगी।

नहीं करेगी सदन की कार्यवाही का विरोध- आप 
एमसीडी की जारी कार्यसूची के अनुसार अगर नगर निगम सदन की कार्यवाही हुई तो आम आदमी पार्टी (आप) विरोध नहीं करेगी। निगम द्वारा जारी कार्यसूची के अनुसार सदन में पहले निर्वाचित पार्षदों की शपथ होगी और उसके बाद मनोनीत पार्षदों की शपथ होगी, फिर महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों का भी सदन में चुनाव होना है। यही व्यवस्था रही तो सदन में आप हंगामा नहीं करेगी। आप ने भाजपा से अपील की है कि कार्यसूची के अनुसार ही सदन चलाया जाए।

नियमों के मुताबिक सदन चले- भाजपा महापौर प्रत्याशी
भाजपा महापौर प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने ये बयान दिया कि हमारा प्रयास है कि सदन नियमों के मुताबिक चले, साथ ही पार्षदों की शपथ कार्यसूची में तय किए गए क्रम के अनुसार ही कराई जाए। मुकेश गोयल, नेता, आप पार्षद दल आम आदमी पार्टी से आग्रह है कि सदन चलने दें और पार्षदों का शपथ ग्रहण होने दें, ताकि पार्षद जो काम रुके पड़े हैं, उन्हें करवा सकें।अगर आज नहीं हुआ चुनाव तो अप्रैल तक के लिए टल जाएगी बैठक।