Contact for Advertisement 9650503773


हिमाचली महासभा खरड़ द्वारा  वार्षिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

हिमाचली महासभा खरड़ द्वारा  वार्षिक कार्यक्रम का किया गया आय

हिमाचली महासभा खरड़ द्वारा  वार्षिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन  - Photo by : ncr samachar

हिमांचल प्रदेश   Published by: Mohit Kumar Mittal , Date: 27/02/2023 11:25:52 am Share:
  • हिमांचल प्रदेश
  • Published by: Mohit Kumar Mittal ,
  • Date:
  • 27/02/2023 11:25:52 am
Share:

संक्षेप

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित करने से हुई, हिमाचल के गायक विजय रतन के सुरों ने पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा। कार्यक्रम में के मध्य में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटी ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया

विस्तार

हिमाचली महासभा खरड़ द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26 फरवरी 2023 किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित करने से हुई, हिमाचल के गायक विजय रतन के सुरों ने पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा। कार्यक्रम में के मध्य में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटी ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया  सभा के संस्थापक सुधीर गुलेरिया व आरके कपूर ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इसी प्रकार हिमाचली महासभा आने वाले समय मैं भी हिमाचल की संस्कृति को लोगों के सामने ऐसे ही पेश करती रहेगी। 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल, राष्ट्रीय लीडर भारतीय जनता पार्टी कमलदीप सिंह सैनी, हल्का इंचार्ज भारतीय जनता पार्टी खरड़ कृपाल परमार, पूर्व राज्यसभा सदस्य हिमाचली महासभा के चेयरमैन विनीत जोशी, खरड़ वार्ड नंबर 1 से एमसी नवदीप सिंह बब्बू, वार्ड नंबर 5 से अमनदीप सिंह, वार्ड नंबर 3 से परमजीत सिंह भी उपस्थित रहे। 

हिमाचली महासभा के मंच संचालक व मीडिया प्रभारी वेद शर्मा ने अपने गुदगुदाते शब्दों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया व कहा कि पंडाल में हिमाचल के लोगों की  इतनी संख्या देखकर लगा कि कार्यक्रम खरड़ में नहीं बल्कि हिमाचल के ही किसी इलाके में हो रहा है।