-
☰
असम: असम के लिए गौरव की खबर: दुलियाजान की नन्ही बेटी वैशाली खाटुवा ने जीता “डांस बंगला सुपर स्टार”
- Photo by : social media
संक्षेप
असम: असमवासियों के लिए गर्व और खुशी की एक बड़ी खबर सामने आई है। 15 फरवरी को कोलकाता में आयोजित प्रतिष्ठित “डांस बंगला सुपर स्टार” प्रतियोगिता में दुलियाजान स्थित रूपम डांस एकेडमी की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली नृ
विस्तार
असम: असमवासियों के लिए गर्व और खुशी की एक बड़ी खबर सामने आई है। 15 फरवरी को कोलकाता में आयोजित प्रतिष्ठित “डांस बंगला सुपर स्टार” प्रतियोगिता में दुलियाजान स्थित रूपम डांस एकेडमी की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली नृत्यांगना वैशाली खाटुवा ने प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में वैशाली ने अपने मनमोहक और उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से निर्णायक मंडल और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति में तकनीकी कौशल, भाव-भंगिमा और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उन्हें विजेता का खिताब दिलाया। विजेता के रूप में उन्हें आकर्षक ट्रॉफी के साथ ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) का चेक भी प्रदान किया गया। बताया जा रहा है कि वैशाली ने अपनी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि समर्पण, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। वैशाली की इस ऐतिहासिक जीत से उनके माता-पिता सहित पूरे दुलियाजान और असम में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दुलियाजान की इस नन्ही कलाकार को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।