Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 7 मई से यूपी में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 20 जून तक चलेगा फील्ड सर्वे कार्य

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 28/02/2026 09:49:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 28/02/2026 09:49:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं. पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और उनकी गणना का काम किया जाएगा. इस चरण में स्व-गण ना की प्रक्रिया 7मई से 21 मई तक चलेगी. इसके

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं. पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और उनकी गणना का काम किया जाएगा. इस चरण में स्व-गण ना की प्रक्रिया 7मई से 21 मई तक चलेगी. इसके बाद 22 मई से 20 जून तक अधिकारी घर-घर जाकर फील्ड कार्य पूरा करेंगे. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी काम तय समय- सीमा में, पारदर्शी और बिना त्रुटि के पूरे किए जाएं. जनगणना कार्य निदेशालय में शुक्रवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इसमें सभी जिलों के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी( अपर जिला जनगणना अधिकारी) शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता निदेशक शीतल वर्मा ने की. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना। 

2027 के पहले चरण की तैयारियों के तहत सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के संचालन की जानकारी देना था. अधिकारियों को जनगणना की रणनीति, जरूरी परिभाषाएं, प्रश्नावली, डिजिटल टूल्स के उपयोग और कर्मचारियों के जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया गया. समीक्षा बैठक में प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियों की भी जांच की गई, ताकि जनगणना का काम समय पर और सुचारू रूप से पूरा हो सके. निदेशक शीतल वर्मा ने निर्देश दिए कि नगर स्तर पर नियुक्त सभी अधिकारी प्रशिक्षण, पोर्टल संचालन, संपर्क विवरण सत्यापन और अन्य जरूरी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरी करें।