Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर को रेबीज मुक्त बनाने की पहल, पालतू व आवारा डॉग्स का होगा निःशुल्क टीकाकरण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 28/02/2026 11:25:15 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:25:15 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नगरपालिका नरसिंहपुर और पशुपालन विभाग ने शहरवासियों की सुरक्षा और पशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक अत्यंत सराहनीय और अनूठी पहल की है। रेबीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में पालतू एवं आवारा  स्वानों (कुत्तों) के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नगरपालिका नरसिंहपुर और पशुपालन विभाग ने शहरवासियों की सुरक्षा और पशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक अत्यंत सराहनीय और अनूठी पहल की है। रेबीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में पालतू एवं आवारा  स्वानों (कुत्तों) के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 27 और 28 फरवरी को प्रथम चरण पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी (VEO) नरसिंहपुर डॉ. संजय मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महा-टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण आगामी 27 और 28 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। टीकाकरण की शुरुआत सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।

इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए नगरपालिका और पशुपालन विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई है। इस टीम में विशेष रूप से  नरसिंहपुर, गोटेगांव और करेली विकासखंड के अनुभवी पशु चिकित्सक एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी शामिल होंगे नगरपालिका द्वारा पकड़े गए निराश्रित स्वानों को सुरक्षित रूप से वैक्सीन लगाई जाएगी। शहर के पालतू एवं आवारा स्वानों के लिए इतवारा बाजार स्थित पॉलीक्लीनिक पशु चिकित्सालय में भी निःशुल्क वैक्सीन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन एवं पशुपालन विभाग ने शहर के समस्त जागरूक पशुपालकों और डॉग प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने पालतू डॉग्स को इस शिविर में लाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं। रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जिसका एकमात्र बचाव समय पर टीकाकरण ही है। इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराकर नरसिंहपुर को रेबीज मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। 


Featured News