Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  तेज रफ्तार कार की टक्कर से 42 वर्षीय महिला की मौत, चालक हिरासत में

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 28/02/2026 01:23:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 28/02/2026 01:23:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शहर के अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शहर के अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर गोटिया निवासी 42 वर्षीय लाल देवी शुक्रवार शाम अलीगंज स्थित चक्की पर आटा पिसवाने के लिए जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लाल देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे पति नरेश और एक बेटे को छोड़ गई हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है। 


Featured News