-
☰
उत्तर प्रदेश: दिल्ली–देहरादून हाईवे के पुल पर आपत्तिजनक ग्रेफिटी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ को सूचना मिली की दिल्ली देहरादून हाईवे पर कुछ लोग लोहे के पुल पर आपत्तिजनक ग्रेफीटी पेट की गई। अवगत कराना है कि कल दिनांक 27 फरवरी 2026 को थाना बिहारीगढ़ पुलिस को एक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ को सूचना मिली की दिल्ली देहरादून हाईवे पर कुछ लोग लोहे के पुल पर आपत्तिजनक ग्रेफीटी पेट की गई। अवगत कराना है कि कल दिनांक 27 फरवरी 2026 को थाना बिहारीगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई की दिल्ली देहरादून एलिवेटेड हाईवे पर,लोहे के पुल के समीप कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक ग्रेफिटी पेट की गई इस सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा वादी की तहरीर पर थाना बिहारीगढ़ पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना बिहारीगढ़ पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की गहनता से विश्लेषण किया जा रहा है ताकि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की शीघ्र पहचान की जा सके अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं स्वास्थ्य बिगड़ने वाले किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दी गई जानकारी।