-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली शीशगढ़ कोचिंग जा रही छात्रा मुस्कान पिकअप के नीचे दबकर मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है जानकारी के अनुसार, लालू नंगला निवासी मुस्कान (16) शनिवार सुबह लगभग 8:15 बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी। ग्राम बंजरिया के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप (UP 26AT 3025) के चालक ने नियंत्रण खो दिया अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे जा रही मुस्कान के ऊपर पलट गई। छात्रा पिकअप के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है। गांव और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
उत्तर प्रदेश: बरेली में पहली बार गूंजेगी Sonu Nigam की जादुई आवाज
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बरेली युवा चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी से लें प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: सांसद निधि से पीएचसी मुड़िला में विकास कार्यों का शिलान्यास