Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: खाटूधाम फाल्गुनी लक्खी मेले में लखदातार के दीदार को उमड़ा जनसैलाब, भजनों की धुन में झूमे श्रद्धालु

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Hemshankar Somvanshi , Date: 28/02/2026 03:45:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Hemshankar Somvanshi ,
  • Date:
  • 28/02/2026 03:45:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के सीकर जिले स्तिथ विश्वप्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम मे चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले मे  प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रदालुओं का सैलाब उमड़ रहा है |  रंगभरी एकादशी पर आयोजित मुख्य मेले में भारत के कोने

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान के सीकर जिले स्तिथ विश्वप्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम मे चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले मे  प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रदालुओं का सैलाब उमड़ रहा है |  रंगभरी एकादशी पर आयोजित मुख्य मेले में भारत के कोने -कोने से आये श्रदालुओं ने खाटूनगरी को श्यामधणी के जयकारों से गुंजायमान कर दिया | 
लखदातार की एक झलक पाने को बेताब श्रदालुओं का जोश परवान पर था |  इस दौरान बाबा श्याम नगर भ्रमण पर निकले |मुख्य मेले के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने श्यामबाबा के दर्शन कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया | श्रदालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस -प्रशासन की बेहतर व्यवस्था नज़र आई | 
मुख्य मेले के उपलक्ष्य में खाटूधाम में स्थित धर्मशालाओं में बाबा का दरबार सजाकर कीर्तन किये गये। 


खाटू की एक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रशिद्ध भजन गायिका नीलम जायसवाल ने अपनी ओजस्वी एंव मधुर वाणी से श्याम भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रदालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया |  वहीं कला भवन में जाने - माने भजन प्रवाहक संजय मित्तल द्वारा गाए गये भाव - पुष्पों से श्रदांलु भाव - विभोर हो गये |  कई किलोमीटर पैदल चलने एंव घंटों लाईन में रहकर लम्बे इंतजार के बाद बाबा श्याम के दीदार होते ही श्रदालुओं की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा | इस शुभअवसर पर श्याम जगत के जाने - माने भजन गायक संजय मित्तल एंव सुप्रसिद्ध भजन ग़ायिका नीलम  जायसवाल ने "हारे के सहारे " से देश की सुख - समृद्धि एंव ख़ुशहाली की कामना की। 


Featured News