Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग बहनों पर हमला, बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 28/02/2026 03:34:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 28/02/2026 03:34:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जनपद के  गोल्हौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव में बुधवार रात छेड़खानी का विरोध करने पर दो नाबालिग बहनों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में बड़ी बहन के सिर में गंभीर चोट आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जनपद के  गोल्हौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव में बुधवार रात छेड़खानी का विरोध करने पर दो नाबालिग बहनों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में बड़ी बहन के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को परिजनों ने रात में ही संयुक्त चिकित्सालय बांसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार बुधवार रात करीब 8 बजे उनकी लगभग 11 वर्षीय बेटी घर के बरामदे में अकेली बैठी थी। उसी दौरान गांव का युवक विक्रम पुत्र रामनरायन वहां पहुंचा और उसका दुपट्टा खीचने के साथ छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर बड़ी बहन मौके पर पहुंची और विरोध किया। 

आरोप है कि इस पर युवक ने दोनों बहनों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया। पीड़िता के पिता योगिन्दर का कहना है कि गुरुवार सुबह जब वह तहरीर देने थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष गोल्हौरा ने कहा कि छेड़कानी की तहरीर पर मुकदमा नही लिखूगा दूसरी फिर दूसरी वही वैठा कर लिखवाए मेरी तहरीर पर मुकदमा नही लिखा गया , थानाध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव ने के अनुसार  थूकने को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हुआ था प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासी भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बरेली युवा चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी से लें प्रेरणा

उत्तर प्रदेश: सांसद निधि से पीएचसी मुड़िला में विकास कार्यों का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर फर्जी पर्ची बनाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

महाराष्ट्र: कोमा में बुजुर्ग महिला शांताबाई से पैसे निकालने की कोशिश में बैंक की असंवेदनशील नीति से मौत, गांव में रोष

उत्तर प्रदेश: बरेली शीशगढ़ कोचिंग जा रही छात्रा मुस्कान पिकअप के नीचे दबकर मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश: सीबीगंज कॉलोनी में सिपाही मनोज मौर्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी


Featured News