-
☰
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर शाखा कोटपूतली की बैठक गुरूवार को लालचन्द वाल्मिकी की अध्यक्षता में राजमार्ग स्थित डाक बंगला प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सफाई आयोग
विस्तार
राजस्थान: अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर शाखा कोटपूतली की बैठक गुरूवार को लालचन्द वाल्मिकी की अध्यक्षता में राजमार्ग स्थित डाक बंगला प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सफाई आयोग चैयरमैन किशनलाल जैदीया व प्रदेश मंत्री अनिल दामौनीया, पूर्व पार्षद ताराचन्द वाल्मिकी, प्रवीण कुमार वाल्मिकी, मनोज, संजय, गोपाल, अनिल, अमरनाथ, विनोद, रोहिताश आदि मौजूद रहें। क्या हैं 09 सूत्रीय मांगे :- सफाई कर्मचारियों ने 09 सूत्रीय मांगों में काफी वर्षो से कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारी को सिनियरटी के आधार पर पदौन्नति, स्थाई सफाई कर्मचारियों को 09, 18 व 27 का शीघ्र लाभ देने, सेवानिवृत्ति सफाई कर्मचारियों का बकाया शेष भुगतान करने, नगर निगम/परिषद में घृणित कार्य करने की वजह से कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों एवं मैन सड़कां पर कार्य करते समय वाहन दुर्घटनाओं में क्षतिग्रस्त कर्मचारी तथा सीवर के मैन हॉल में कार्य करते समय दुर्घटनाग्रस्त या मृत्यु हो जाने पर कम्पलसरी बीमा योजना लागू कर मृत्युपरान्त 50 लाख की राशि स्वीकृत करने, दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों जिन्होंने 240 दिन की हाजरी पुरी कर ली है, उन्हें स्थाई करने, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा तय वेतन दिया जाने, ठेका सफाई श्रमिको से निर्धारित समय से अलग कार्य करवाया जाता है जिसका अलग से हार्ड ड्यूटी भत्ता दिया जाने, राज्य सरकार के नियमानुसार ठेका सफाई श्रमिकां को मानवता के आधार पर साप्ताहिक अवकाश दिया जाने, ठेका सफाई श्रमिकों को समय-समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान हेतु हर माह की 07 तारीख से पहले माह वार भुगतान करवाया जावें तथा भुगतान में पीएफ ईएसआई 04 वर्ष से नहीं मिल रहा है, जिसका भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की गई हैं।