-
☰
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बरेली युवा चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी से लें प्रेरणा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर शुक्रवार को हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवा चंद्र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर शुक्रवार को हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवा चंद्र शेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें। मुख्य वक्ता इन्द्र देव त्रिवेदी ने उनकी देश के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता और बहादुरी के बारे में विचार रखते हुए कहा कि वह आजादी के बड़े नायक थे। मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके चंद्र शेखर आजाद को सैकड़ों उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।डॉ. रीता शर्मा के ऐ मेरे वतन के लोगों से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।उपस्थित लोगों में प्रीति सक्सेना,निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन,प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,ए. एल.गुप्ता,प्रवीन भारद्वाज, विजय कपूर,अमर शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना
उत्तर प्रदेश: बेटे ने पिता की पीट-पीटकर करी हत्या, इलाके में मची सनसनी