Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: विवेकानंद इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड:  Published by: Likhit Pant , Date: 28/02/2026 11:43:16 am Share:
  • उत्तराखंड:
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:43:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: राम बहादुर पूरन लाल साह विवेकानंद इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में आज एकादशी पर्व के शुभ अवसर पर 'होली मिलन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों

विस्तार

उत्तराखंड: राम बहादुर पूरन लाल साह विवेकानंद इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में आज एकादशी पर्व के शुभ अवसर पर 'होली मिलन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि फुटसिल ग्राम के ग्राम प्रधान हरीश दुर्गापाल, प्रसिद्ध समाजसेवी रवींद्र लाल वर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
होली मिलन के इस अवसर पर विद्यालय के 'भैया-बहनों' (छात्र-छात्राओं) और आचार्य परिवार ने मिलकर पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'शिव के मन माही बसे काशी' होली गीत रहा, जिस पर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।

गायन टोली में मुख्य रूप से आचार्य महिपाल सिंह, पदमादत्त भट्ट, कपिल उप्रेती, बहादुर सिंह, पंकज पन्त, भगवान सिंह, हिमांशु उप्रेती, हेमन्त सिंह, कुलवन्त धानिक, पंकज पाठक, बसन्त कुमार, प्रेमा कार्की, हिमानी कार्की और प्रेमा दशौनी शामिल रहे।
प्रधानाचार्य का संदेश इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ महाकाली से प्रार्थना करते हुए सभी के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।


Featured News