Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कोड़िया गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 28/02/2026 11:27:29 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:27:29 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले के कोड़िया गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पीड़िता के परिजनों

विस्तार

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले के कोड़िया गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पीड़िता के परिजनों ने स्टेट हाईवे पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा है और असली दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे। उनका कहना है कि जब जिम्मेदार तंत्र ही संवेदनशील मामलों में गंभीरता नहीं दिखाएगा तो “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे कैसे सार्थक होंगे। 

बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी परिवार ने पक्षपात के आरोप लगाए। वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जो लिखित आदेश प्राप्त हुए थे, उसी के अनुसार कार्रवाई की गई है और किसी प्रकार का पक्षपात नहीं हुआ है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता द्वारा परिजनों को जानकारी देने के बाद गाडरवारा थाने में ग्राम कोड़िया निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा.रही है। 
 


Featured News