Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कैसरगंज सांसद आवास के बाहर तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 28/02/2026 11:29:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:29:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब विश्नोहरपुर गांव के रजवनपुरवा निवासी एक युवक का शव कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के आवास के बाहर स्थित तालाब में संदिग्ध अवस्था में

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब विश्नोहरपुर गांव के रजवनपुरवा निवासी एक युवक का शव कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के आवास के बाहर स्थित तालाब में संदिग्ध अवस्था में उतराता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान झगरू (40) पुत्र दरबारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह बीते तीन दिनों से लापता था। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवारजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सांसद आवास के बाहर स्थित बड़े तालाब में एक शव उतराता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना नवाबगंज पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब सेवन का आदी होने की बात सामने आई है। 

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चूंकि शव सांसद आवास के बाहर स्थित तालाब में मिला है, इसलिए लोग विभिन्न कयास लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और किसी भी बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक झगरू अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता दरबारी भी मजदूरी करते हैं। उसकी माता रमपता का पहले ही निधन हो चुका है। छोटा भाई मंगरू बिहार के गया में रहता है,जबकि बहन सावित्री विवाहित है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
 


Featured News