-
☰
बिहार: ककोलत महोत्सव में सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला, सुलेखन (हिंदी/अंग्रेज़ी), रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कुल प्रतिभागियों की संख्या निम्नानुसार रही चित्रकला प्रतियोगिता –
विस्तार
बिहार: महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला, सुलेखन (हिंदी/अंग्रेज़ी), रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कुल प्रतिभागियों की संख्या निम्नानुसार रही चित्रकला प्रतियोगिता – 18 प्रतिभागी सुलेखन (हिंदी/अंग्रेज़ी) – 17 प्रतिभागी रंगोली प्रतियोगिता – 15 प्रतिभागी मेहंदी प्रतियोगिता – 17 प्रतिभागी सभी प्रतियोगिताएँ सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुईं। प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा एवं सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बसंत पंचमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन आज दिनांक 27.02.2026 को हरिश्चंद्र स्टेडियम में संपन्न कराया गया। आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 09 सदस्यीय टीम एवं पुरुष वर्ग की 12 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में संपन्न हुई। सभी विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 28.02.2026 को प्रातः 11:00 बजे हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में आयोजित निर्धारित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: होली से पहले बरेली में छापेमारी 1191 किलो सरसों तेल सीज, 580 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 42 वर्षीय महिला की मौत, चालक हिरासत में
राजस्थान: बानसूर उपखंड मुख्यालय पर होली मिलन समारोह, अधिकारियों ने खेली फूलों की होली
राजस्थान: जयपुर में तीन दिवसीय राजस्थान विज्ञान महोत्सव का आयोजन, ‘Women in Science’ पर हुआ मंथन
मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति पर सूचना का अधिकार अधिनियम उल्लंघन का आरोप'