Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 40 बीघा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, खड़ी फसल नष्ट

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 28/02/2026 11:36:15 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:36:15 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत किराइच के उदरपुरा गांव में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दबंगों द्वारा लगभग 40 बीघा जमीन पर अवैध रूप से फसल बोई गई थी, जिसकी लगातार शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत किराइच के उदरपुरा गांव में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दबंगों द्वारा लगभग 40 बीघा जमीन पर अवैध रूप से फसल बोई गई थी, जिसकी लगातार शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर आज तहसीलदार नवीन भारद्वाज, पोरसा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह एवं पटवारी सातेश सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर खड़ी फसल को नष्ट कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 


Featured News