Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: होली को लेकर बलरामपुर में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, शांति व सुरक्षा पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Vijay Kumar (UP) , Date: 28/02/2026 11:34:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Vijay Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:34:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में 27 फरवरी शुक्रवार होली और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में 27 फरवरी शुक्रवार होली और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में होलिका दहन स्थलों के निरीक्षण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए।अगर कोई समाज में दुष्प्रचार या दंगे जैसे माहौल बनाने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जिला प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गणमान्य नागरिकों और समिति सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, समन्वय और परंपरा के अनुरूप मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रमुख स्थानों पर  सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
 


Featured News