-
☰
बिहार: नरहट प्रखण्ड मुख्यालय पर विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक दिवसीय धरना
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की नरहट अंचल कमिटी के द्वारा विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेत मजदूर यूनियन नरहट के प्रखण्ड अध्यक्ष अम्बिका राम ने किया।
विस्तार
बिहार: भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की नरहट अंचल कमिटी के द्वारा विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेत मजदूर यूनियन नरहट के प्रखण्ड अध्यक्ष अम्बिका राम ने किया। जिला किसान सभा के सचिव गोविंद प्रसाद ने जनता की ज्वलंत मांगों को बताया कि सरकार दलितों एवं भूमिहीनों के मकानों पर बुलडोजर चला कर घरों को ढाहना बंद करे। सभी भूमिहीनों एवं आवास विहीन परिवारों की सूची बनाकर पक्का मकान बनाया जाय। मजदूर विरोधी चारो लेवर कोड को रद्द किया जाय तथा पुराने मनरेगा कानून के सभी प्रवधानों को लागू किया जाय। सभी पर्चाधारियों को कब्जा दिलाया जाय तथा लम्बें समय से गैर मजरुआ आम तथा बिहार सरकार के जमीन पर घर बनाकर रह रहे एससी एसटी पिछड़ों एवं अतिपिछड़ों को उक्त जमीन का पर्चा दिया जाय। खाद बीज की कालाबजारी पर रोक लगाई जाय। बिहार के किसानों को फसलों का बीमा किया जाय। 20 घन्टा बिजली की आपूर्ति की जाय। अंचल एवं प्रखण्ड में व्याप्त भरस्टाचार पर रोक लगायी जाय समेत 15 सूत्री ज्वलंत मांगों से सम्बंधित समार पत्र बीडीओ को सौपा। कार्यक्रम को कई नेताओं ने सम्बंधित कर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से पेश किया। नेताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरकार की आलोचना की और कहा कि हमारी 15 सूत्री मांगों को पूरा नही करती है तो आगे वृहद आंदोलन किया जाएगा। मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद, श्याम सुंदर सिंह चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, जयनन्दन प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश: होली से पहले बरेली में छापेमारी 1191 किलो सरसों तेल सीज, 580 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 42 वर्षीय महिला की मौत, चालक हिरासत में
राजस्थान: बानसूर उपखंड मुख्यालय पर होली मिलन समारोह, अधिकारियों ने खेली फूलों की होली
राजस्थान: जयपुर में तीन दिवसीय राजस्थान विज्ञान महोत्सव का आयोजन, ‘Women in Science’ पर हुआ मंथन
मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति पर सूचना का अधिकार अधिनियम उल्लंघन का आरोप'