Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: होली से पहले गाजीपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान, 6 नमूने लिए गए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 28/02/2026 11:11:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:11:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 27 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 27 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देष्य से आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल-06 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें दिनांक     27.02.2026 को तिवारीपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित सौरव कुमार राय के डेयरी से पनीर का 01 नमूना, तिवारीपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित सतीष कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-विद्यासागर स्वीट गाजर का हलुआ का 01 नमूना, बर्फी का 01 नमूना, कासिमाबाद चौराहा गाजीपुर स्थित संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स मद्धेषिया स्वीट से गुलाब जामुन का 01 नमूना, 

कासिमाबाद चौराहा गाजीपुर स्थित नीरज कुषवाहा के प्रतिष्ठान मेसर्स कुषवाहा स्वीट एण्ड बेकर्स से लौंगलता का 01 नमूना, बर्फी का 01 नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह/प्रवर्तन की कार्यवाही  लोकेश कुमार सिंह उपजिलाधिकारी कासिमाबाद एवं आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों,  धनन्जय सिंह,  अरविन्द प्रजापति एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।


Featured News