Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बानसूर उपखंड मुख्यालय पर होली मिलन समारोह, अधिकारियों ने खेली फूलों की होली

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 28/02/2026 01:11:36 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 28/02/2026 01:11:36 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बानसूर के उपखंड मुख्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपखंड मुख्यालय के कार्मिकों ने उपखंड अधिकारी अनुराग हरित के साथ फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।

विस्तार

राजस्थान: बानसूर के उपखंड मुख्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपखंड मुख्यालय के कार्मिकों ने उपखंड अधिकारी अनुराग हरित के साथ फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी अनुराग हरित ने कहा कि होली पर्व हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व आपसी गिले-शिकवे दूर कर भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। रंगों के इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की गई। इस अवसर पर उपखंड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
 


Featured News