Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में UP-112 को मिली 16 नई गाड़ियां, अब 85 वाहन करेंगे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा'

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , Date: 28/02/2026 10:57:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajnesh shrivastav ,
  • Date:
  • 28/02/2026 10:57:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शहर में आपातकालीन पुलिस सेवा को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसएसपी ऑफ़िस से UP-112 की 16 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शहर में आपातकालीन पुलिस सेवा को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसएसपी ऑफ़िस से UP-112 की 16 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, यूपी-112 के प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रिस्पॉन्स टाइम में होगा बड़ा सुधा SSP अनुराग आर्य ने कहा कि इन नई गाड़ियों के शामिल होने से यूपी-112 की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। इमरजेंसी कॉल मिलते ही पुलिस टीम तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी, जिससे पीड़ितों को समय पर सहायता मिल पाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं नई गाड़ियां पुलिस प्रशासन के अनुसार, यूपी-112 में शामिल की गई ये सभी 16 नई गाड़ियां आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इनमें प्रोटेक्शन किट, रेन कोट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पुलिसकर्मी हर मौसम और हर परिस्थिति में बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। हर तरह की आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित मदद इन नई गाड़ियों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं, अपराध की घटनाओं, महिला सुरक्षा, मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आपात परिस्थितियों में पुलिस की कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी। आधुनिक संसाधनों से लैस होने के कारण यूपी-112 की टीमें मौके पर पहुंचकर तुरंत आवश्यक कदम उठा सकेंगी।

शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों को भी लाभ SSP ने बताया कि इन वाहनों के संचालन से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी यूपी-112 की पहुंच और मजबूत होगी। दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अब आपात स्थिति में तेजी से पुलिस सहायता मिल सकेगी। पुलिसकर्मियों को दिए गए स्पष्ट निर्देश कार्यक्रम के अंत में SSP अनुराग आर्य ने यूपी-112 से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का पालन करें, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।


Featured News