Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: ओडिशा के Xavier Institute of Management University में तीन दिवसीय “Xplosion X Jamboree 2026” का भव्य आयोजन

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , Date: 28/02/2026 11:06:35 am Share:
  • ओडिशा
  • Published by: Laxminarayan Pathi ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:06:35 am
Share:

संक्षेप

ओडिशा: खोर्धा जिला अंतर्गत निजिगड स्थित जेवियर इंस्टिच्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एक्सआईएम  विश्वविद्यालय परिसर पर तीन दिवसीय एक्सप्लोजन एक्स जाम्वोरी 2026 शीर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह पुर्वक मनाया गया । इको इंडि

विस्तार

ओडिशा: खोर्धा जिला अंतर्गत निजिगड स्थित जेवियर इंस्टिच्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एक्सआईएम  विश्वविद्यालय परिसर पर तीन दिवसीय एक्सप्लोजन एक्स जाम्वोरी 2026 शीर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह पुर्वक मनाया गया । इको इंडि विषय से मार्गप्रेरित  सृजनात्मक कला,व्यापार अनुकरण,सामाजिक पहल और बहस आदि बीस कार्यक्रम को आगे वढाना इस अग्रणी विश्वविद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य रहा । इससे  पहले 21 फरवरी को नेक उद्देश्य का दौड माराथन और काॅफी रेव के तहत डीजे म्युजिक व काफी कार्यक्रम अनुष्ठित हुआ था ।  देशभर प्रमुख बी स्कूल और कॉलेज की 4500 छात्र छात्राओं को इस उत्सव कार्यक्रम से संधारणीयता,सचेत जीवन,रचनात्मकता,

अनुभवजन्य शिक्षा और  सहयोग प्रतिभा की प्रेरणा मिला । कार्यक्रम की शुभारंभ सवसे अच्छा वर्णित रचनात्मक,भावपूर्ण,रणनीतिक और समावेशी आयोजन से हुआ । खासकर इसमें विश्लेषणात्मक शेयार बाजार सिमुलेशन,ध्वनि, सिनेमाई कहानी कहने की कला,कलात्मक भित्तिचित्र प्रतियोगिता,इंटरएक्टिव कला अनुभव, समुदाय संचालित पहल और अभिनव स्टार्टअप पिचिंग प्लेटफार्म हाइलाइट रहा । इस की शुरुआत से विचारों का जीवंत मिश्रण और दर्शकों की जुडाव देखने को मिला ।  छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य-संगीत और ओडिशा के लोक संगीत का चमकता चेहरा वर्णाली होता और प्रसिद्ध हास्य अभिनेता व लेखक शोरव पंत के जीवंत संगीत प्रस्तुति काफि सराहनीय था । इस एक्सप्लोजन को गतिशील,राजनयिक और उत्सवपूर्ण वनाने में सहयोगात्मक प्रतियोगिता,केस प्रतियोगिता,ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुति और कूटनीतिक वैश्विक अनुकरण आयोजन सामिल रहा । पार्श्वगायक जावेद अली और बीर के धमाकेदार सांस्कृतिक प्रदर्शन से सचमुच का इस एक्सप्लोजन यादगार रहा ।


Featured News