Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: खारी नदी में बजरी खनन का ग्रामीणों ने किया विरोध, विधायक से वार्ता तक कार्य स्थगित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , Date: 28/02/2026 11:00:45 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pappu Lal Sharma ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:00:45 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: धनोप गांव में खारी नदी पर प्रस्तावित बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरी लीज ठेकेदार द्वारा खनन कार्य शुरू करने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित होकर बजरी रॉयल्टी

विस्तार

राजस्थान: धनोप गांव में खारी नदी पर प्रस्तावित बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरी लीज ठेकेदार द्वारा खनन कार्य शुरू करने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित होकर बजरी रॉयल्टी नाके पर पहुंचे और नियमों के अनुसार ही खनन करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि खनन कार्य निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय प्रावधानों के तहत ही किया जाना चाहिए। उन्होंने ठेकेदार प्रतिनिधि मंडल के समक्ष अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी शंकाओं का समाधान नहीं होता, तब तक खनन कार्य प्रारंभ नहीं किया जाए। वहीं ठेकेदार प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से उच्च अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराया जाएगा। 

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा सत्र चल रहा है और वे क्षेत्रीय विधायक लालाराम बैरवा से सीधे चर्चा करना चाहते हैं। ग्रामीणों की मांग थी कि विधायक से वार्ता होने तक खनन कार्य पर रोक रखी जाए। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद सहमति बनी कि विधायक से चर्चा होने तक खारी नदी में बजरी खनन कार्य स्थगित रखा जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक से वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। ग्रामीण वार्ता में पूर्व सरपंच साहब चंद्रभान सिंह राणावत जयेंद्र सिंह राणावत, राम प्रसाद कीर, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अभिषेक मेवाड़ा ,टीकम गोस्वामी, बाली जोशी ,नवरत्न वैष्णव, श्री कृष्ण  माली वह सभी ग्रामवासी उपस्थित है। वही  स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर है।


Featured News